Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर अहम खबर, जानें आने वाले दिनों का हाल

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 03:37 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: मौसम में बदलाव होने लगा है। अब सुबह-शाम की ठंड शुरू हो जाएगी। रात का तापमान लगातार कम होने लगा है। हालांकि ठंड दिवाली के बाद यानी नवंबर के पहले सप्ताह में तेजी से बढ़ने लगेगी। अक्टूबर में दिन का तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकती है। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार गर्मी का सीजन धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। सुबह-शाम ठंडक का एहसास होने लगेगा, जबकि अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री ज्यादा रह सकता है। 

प्रदेश में रात का तापमान सामान्य की श्रेणी में आ चुका है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। महेंद्रगढ़ में सबसे कम 17.9 डिग्री तापमान आंका गया है। हिसार में 18.2 डिग्री तापमान रहा, यह अब सामान्य से 2.7 डिग्री तक कम हो चुका है।

अक्टूबर में 92% कम बारिश

अक्टूबर के 12 दिनों में बारिश भी कम हुई है। 1 से 12 अक्टूबर तक औसतन प्रदेश में 5.5 मिलीमीटर बरसात होती है, लेकिन अब तक आधा मिलीमीटर ही बरसात हुई है। यह सामान्य से करीब 92 फीसदी कम है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static