लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा वर्ग की अहम भूमिका : सतीश पूनिया
punjabkesari.in Saturday, May 11, 2024 - 07:10 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा है कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्हें चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो सके। सतीश पूनिया यहां की जाट धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में उपस्थित हजारों युवाओं ने भाजपा का साथ देने का संकल्प लिया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने जाट धर्मशाला में चौ. छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।
सतीश पूनिया ने कहा कि देश पर कांग्रेस ने 55 वर्ष से अधिक समय तक शासन किया है। पहले यह धारणा फैलाई गई कि केवल कांग्रेस ही देश पर शासन कर सकती है और कांग्रेस में भी केवल एक परिवार ही शासन करने योग्य है। कांग्रेस की इस धारणा को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, चौ. चरण सिंह व चौ. देवीलाल जैसे नेताओं ने बदलने में मुख्य भूमिका निभाई और एक समय ऐसा आया, जब कांग्रेस के खिलाफ बड़ा मूवमेंट खड़ा हो गया। धीरे-धीरे कांग्रेस की शक्ति और कमजोर हुई तथा आज हालत यह है कि कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं है।
सतीश पूनिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में जो बदलाव हुए हैं, वे पिछले 55 वर्षों में भी नहीं हुए। यह सब प्रधानमंत्री द्वारा आजादी व मजबूती से काम करने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम अफरा-तफरी फैलाना है, जिसे देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। उन्होंने हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला करते हुए कहा कि उनके इतिहास से सबको पता है। कल ही एक पार्टी प्रत्याशी पर हमले में उनका नाम आया है, इस तरह की घटनाएं न केवल निंदनीय है बल्कि लोकतंत्र के लिए घातक है।
युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि युवा शक्ति आने वाली 25 मई तक अपना संकल्प मजबूत रखें, संकल्प कमजोर नहीं होना चाहिए क्योंकि ये चुनाव देश की 140 करोड़ जनता के भविष्य का फैसला करेंगे। यह चुनाव केवल पांच साल का चुनाव नहीं है बल्कि 25 साल का चुनाव है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, हमें उसमें सहयोग देना है।
सम्मेलन को संबोधित करते लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा कि सम्मेलन में आई युवाओं की भीड़ हमारी जीत का सूचक है। इसके बावजूद हमें लगातार लगे रहना है और अधिक से अधिक मतदान पर जोर देना है ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपने हितों को पहचानकर सबकी हितैषी भारतीय जनता पार्टी का चुनाव करें ताकि देश को विकसित बनाने में हर नागरिक का योगदान हो सके।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष बामल ने सम्मेलन में आए वरिष्ठ नेताओं व युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने युवा सम्मेलन को सफल बताते हुए कहा कि युवाओं के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही आशा की किरण है। हमें अपना लक्ष्य भूलना नहीं है और अपना एक-एक वोट भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में डलवाकर उनकी जीत के अंतर को बढ़ाना है।
भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि युवा सम्मेलन में सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड व लोकसभा प्रभारी अमरपाल राणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी युवा सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, रणधीर सिंह धीरू, सोनू डाटा, सूर्यप्रकाश चौटाला, चेयरमैन नरेश जांगड़ा, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, रणधीर पनिहार, अरूणदत्त, संदीप आजाद, राजेन्द्र सपड़ा, महेन्द्र सिंह पानू, संजीव गंगवा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व युवा मौजूद रहे।
400 पार के नारे को साकार करते हुए सरकार बनाएगी भाजपा : सतीश पूनिया
भाजपा हरियाणा लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया ने दावा किया है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे को सार्थक करते हुए केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में देश का बच्चा-बच्चा लगा हुआ है और देशवासियों में अनोखा उत्साह देखा जा रहा है।
लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया हिसार से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के समर्थन में हिसार शहर के वार्ड 29 में डोर टू डोर अभियान चलाकर वोटों की अपील कर रहे थे। उन्होंने अभियान के दौरान शहरवासियों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी और बताया कि ऐसा सब देश में मजबूत सरकार होने से ही संभव है। देश में सरकार मजबूत होगी तो वह फैसले भी मजबूत ले पाएगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा करके भी दिखाया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वह कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों की बातों से गुमराह न होकर भाजपा का साथ दें।
सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने भी डोर टू डोर अभियान में भाग लिया और वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश को मजबूत व विकसित राष्ट्र बना सकती है।
भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि पार्टी नेता सुरेन्द्र सिंह सैनी के संयोजन में चलाए गए इस डोर टू डोर अभियान को शहरवासियों का भरपूर प्यार व सहयोग मिला। इस दौरान उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रातेरिया, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, प्रमिला पूनिया मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, बूथ अध्यक्ष धीरज सोनी, बीएलए टू संजीव जैन, राजकुमार इंदौरा, डॉ. मनोहर लाल सैनी, पंडित फ़क़ीर चंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास जैन, वरिष्ठ नेता कृष्ण बिश्नोई, सरोज सिहाग, अम्बिका प्रसाद, लख्मी चंद, जितेंद्र सैनी, मनोहर लाल बिंदल, मनोज खटाना, मोहित कुमार शुभम वलेचा सुरेश गोयल, दीपक अग्रवाल, सुशील खोवाल, नंद कुमार जैन व तिलक जैन सहित अन्य पार्टी नेता व शहरवासी मौजूद रहे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
BJP को न तो युवाओं के हितों का ध्यान और न ही प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा की चिंता: दिग्विजय चौटाला
