हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही: दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 02:20 PM (IST)

भिवानी/फतेहाबाद: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी गांव दहमान निवासी सलीम को पकड़ा गया। बोर्ड ने मामले में प्रतिरूपण (इम्पर्सनेशन) का केस दर्ज किया है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर के 22 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 439 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते ने पानीपत और सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नकल के दो मामले दर्ज किए गए। इनमें एक मामला दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने का पाया गया।

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखे हुए है। बोर्ड के अनुसार 16 जुलाई को दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए प्रदेशभर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 58 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static