मनीषा केस में नया मोड़, बदल सकती है जांच की दिशा...जानिए अब पिता संजय ने उठाया कौन सा कदम
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 01:19 PM (IST)
भिवानी: चर्चित मनीषा मौत मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सोमवार को नया मोड़ आया। मृतका मनीषा के पिता संजय की ओर से सीबीआई के पूर्व उप कानूनी सलाहकार (एडवोकेट) ने अदालत में आधिकारिक जवाब दाखिल किया। दाखिल किए गए इस जवाब में मनीषा के पिता का पक्ष मजबूती से रखा गया है और जांच एजेंसी द्वारा कोर्ट में पेश किए गए तथ्यों व दावों पर बिंदुवार प्रतिक्रिया दी गई है।
अदालत में सोमवार को वकील द्वारा दाखिल किए गए जवाब के बाद विशेष सीबीआई अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 14 अक्टूबर तय की है। माना जा रहा है कि 14 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई के दौरान अदालत में दाखिल इस जवाब पर दोनों पक्षों के बीच विस्तृत बहस होगी। मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि मृतका के पिता की ओर से दिए गए तर्कों और पेश किए गए सबूतों के आधार पर केस की जांच और कानूनी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आ सकता है।
गौरतलब है कि मनीषा मौत मामले को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है। ऐसे में सीबीआई अदालत द्वारा 14 अक्टूबर को लिए जाने वाले फैसले या निर्देशों पर परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके की निगाहें टिकी रहेंगी। अदालत जवाब में पेश किए गए नए तथ्यों का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई तय करेगी।