हरियाणा BJP में सभी जिलों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष किए घोषित, MLA सुभाष के बेटे साहिल को कुरुक्षेत्र की मिली जिम्मेदारी
punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 09:03 AM (IST)

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बच गया है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में लग चुकी है। वहीं हरियाणा भाजपा में संगठन विस्तार जारी है। हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने योगेंद्र शर्मा ने सभी जिलों में संगठन विस्तार शुरू कर दिया है। उन्होंने देर रात भाजयुमो जिलाध्यक्ष की लिस्ट जारी की।
बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में कुरुक्षेत्र से भाजपा विधायक सुभाष सुधा के बेटे साहिल सुधा को भी गृह जिले की कमान दी गई है। वहीं पंचकूला से नरेंद्र लुबाना को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)