बड़ी पहल: हरियाणा में अब व्हाट्सएप पर मिलेगी हर सेवा की अपडेट, दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 09:07 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने नागरिकों के लिए आवेदन की स्थिति ट्रैक करने और अपील Gest of दाखिल करने की प्रक्रिया को SERVICE सरल व सुलभ बनाने के उद्देश्य से व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है। यह चैटबॉट आयोग द्वारा पारदर्शिता बढ़ाने और डिजीटल तकनीक के माध्यम से नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसके माध्यम से नागरिक अब अपने ही आवेदनों की स्थिति आसानी से जान सकते हैं, ऑटो अपील सिस्टम (ए.ए.एस.) के तहत अपील दर्ज कर सकते हैं तथा अपने आवेदन व अपील से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म नागरिकों को व्हाट्सएप के जरिए तेज, सरल और बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध करवाएगा जिससे वे अपने मोबाइल फोन से ही आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपील प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। नागरिक इस चैटबॉट का उपयोग किसी भी समय व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन समयबद्ध सेवा वितरण और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार डिजीटल पहल करता आ रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static