पंचकूला में नौकरानी ने रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी को उतारा मौत के घाट, पड़ोसी की छत पर छुपाई डेड बॉडी, हत्या की वजह होश उड़ा देगी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 11:59 AM (IST)

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक घरेलू नौकरानी ने अपनी मालिकन की हत्या कर दी। फिर वारदात को छुपाने के लिए हत्या के बाद शव पड़ोसी की छत पर छुपा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका भारतीय सेना के एक रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी थीं। पुलिस ने आरोपी नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, सेक्टर-2 स्थित कोठी से सोने के गहने गायब होने के बाद मालकिन को अपनी घरेलू नौकरानी पर शक था। 

इसी सिलसिले में जब वह उससे पूछताछ करने गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद नौकरानी ने कथित रूप से मालकिन की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static