पानीपत के तंग बाजार में कार ड्राइवर ने मचाही तबाही, कई वाहनों को मारी टक्कर; दुकानदारों ने पकड़ कर पीटा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 06:33 PM (IST)

पानीपत ( सचिन शर्मा ) :  पानीपत शहर के व्यस्त सुभाष बाजार में एक व्यक्ति ने मंगलवार को मारुति 800 कार को लापरवाही से दौड़ा दिया। तेज रफ्तार कार ने बाजार में कई वाहनों और रेहड़ियों को टक्कर मार दी। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तंग गलियों में कार दौड़ाने के दौरान ड्राइवर ने कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी। बाद में एक संकरी गली में कार फंस गई, जिसके बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। लोगों का आरोप था कि वह नशे की हालत में था। ड्राइवर साधु के वेश में था और उसने पजामा भी नहीं पहना हुआ था।  घटना से नाराज लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद ड्राइवर को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर सुभाष बाजार में रोज की तरह काफी भीड़ थी। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान एक मारुति कार अचानक तेज रफ्तार से बाजार में घुस गई। ड्राइवर ने भीड़भाड़ और संकरे रास्ते की परवाह किए बिना गाड़ी दौड़ानी शुरू कर दी। बाजार से गुजरते हुए कार ड्राइवर ने रास्ते में खड़े कई दोपहिया वाहनों और रेहड़ियों को टक्कर मार दी। ड्राइवर लगातार कार को आगे बढ़ाता रहा, जिससे बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाई, जबकि कई लोग दुकानों के अंदर जाकर छिप गए।

कार ड्राइवर की लापरवाही और लोगों के बचकर भागने का पूरा घटनाक्रम बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। कार ड्राइवर बाजार से निकलने की कोशिश में लगातार एक्सीलेटर दबाता रहा, लेकिन आगे जाकर रास्ता संकरा होने के कारण उसकी कार बीच रास्ते में फंस गई। कार रुकते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार का दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर को बाहर निकाला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static