सोनीपत में पैर फिसलने से नहर में गिरा 7 साल का मासूम, करीब 12 घंटे बीतने के बाद भी नहीं लगा सुराग

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 02:25 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव महलाना में देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है सात साल का मासूम सौमित जो अपनी बहन के साथ खेतों में खेलते खेलते अचानक पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर चला गया और पैर फिसलने से सात साल का मासूम नहर में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी इसकी सूचना पहुंची तो एनडीआरएफ की टीम से पांच गोताखोर सौमित को ढूंढने के लिए प्रयास कर रही है।

नहर के पानी को दिल्ली की ओर जाने वाले हिस्से में कम किया गया, ताकि बचाव कार्य और तेज़ किया जा सके।लगभग 12 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं एनडीआरएफ कर्मी कपिल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बच्चा नहर में डूब गया है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रात से ही सर्च अभियान लगातार जारी है। इसके साथ ही गोताखोर की टीम भी लगातार बच्चे को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चला रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static