सूरजकुंड मेला आज से शुरू, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया उद्घाटन, देखें PHOTOS

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2020 - 04:36 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : 34वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला शनिवार 1 फरवरी से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रिबन काटकर औपचारिक रूप से मेले का शुभारंभ किया। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने समारोह की अध्यक्षता की।

PunjabKesari

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवरपाल और उज़्बेकिस्तान दूतावास के राजदूत रहाद आरिव भी मौजूद रहे।

PunjabKesari
हिमाचल प्रदेश है थीम स्टेट

सूरजकुंड मेला की शुरुआत वर्ष 1987 में पहली बार हस्तशिल्प, हथकरघा और भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए की गई थी। इसमें थीम स्टेट और सहभागी देश बनाने की परंपरा है। इस बार थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश है और सहभागी देश उज्बेकिस्तान है।

PunjabKesari
सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केंद्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति, विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। यह मेला शिल्प, संस्कृति और भारत के व्यंजन  प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यटन कैलेंडर पर गर्व और प्रमुखता से स्थान रखता है।

PunjabKesari
यह देश ले रहे हैं हिस्सा
इस बार सूरजकुंड शिल्प मेले में 40 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं जिसमें - उज्बेकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ट्यूनीशिया, जिम्बाब्वे, बुरूंडी, सेनेगल, जाम्बिया, कोमोरोस, तुर्की, मिस्र, सीरिया, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, श्रीलंका, अर्जेंटीना, नाइजर, ताजिकिस्तान ,बांग्लादेश, लेबनान, घाना, सेशेल्स, इथियोपिया, मोरक्को, फिलिस्तीन, भूटान, युगांडा, आर्मेनिया, मालदीव, सूडान, केन्या और लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो शामिल हैं।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static