200 से 300 रुपये धान के दाम में आई तेजी, आनाज मंडी में उमड़ी किसानों की भीड़, 2-3 किमी. लंबा लगा जाम

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 12:06 PM (IST)

गोहाना(सुनील जिंदल): शहर में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की अधिक आवक होने के बड़ी संख्या में वाहनों का जमवाड़ा लग गया है। जिसके चलते मंडी के साथ जींद-महम रोड के पश्चिमी मिनी बाईपास और जींद रोड पर कई किलो मीटर लम्बा जाम लग गया। बाईपास पर लगभग दो से तीन किलोमीटर लंबाई में वाहनों की लाइनें लग गईं हैं। यह जाम लगभग पांच घंटे तक लगा रहा। धान लेकर आए सैकड़ों किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों के बीच में दूसरे वाहन भी फंस गए। पूरा दिन पुलिस कर्मचारी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए मशक्कत करते रहे।

PunjabKesari

नई अनाज मंडी में दो सप्ताह से धान की आवक अधिक हो रही है। मंडी में इस समय रोजाना लगभग 80 हजार क्विंटल धान आ रहा है। आढ़ती एसोसिएशन ने किसानों के लिए सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक फसल लेकर आने के लिए समय निर्धारित कर रखा है। रात को दिन में खरीदी गई फसल का उठान करवाया जाता है। मंगलवार तडक़े तीन बजे से ही किसान गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियों में धान लेकर पहुंचना शुरू हो गए। सुबह 9 बजे तक मंडी के बाहर जींद रोड और पश्चिमी मिनी बाईपास फसल से भरे वाहनों की लाइनें लग गई। दिन में वाहनों की लाइनें लंबी होती चली गई।

फसल से भरे वाहनों की मंडी से लेकर बाईपास के महम मोड़ तक लाइनें लग गईं। जींद रोड पर मंडी से लेकर रेलवे के फ्लाईओवर से पीछे से वाहनों की लाइन लग गई। ट्रैक्टर-ट्रालियों के बीच में दूसरे वाहन भी फंस गए। लाइन में लगने के बाद किसान मंडी तक दो से तीन घंटे के बाद पहुंच पाए। बाईपास की दोनों लेनों में वाहनों की लाइनें लगी नजर आईं। शहर थाना गोहाना की पुलिस सुबह और पूरा दिन यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में लगी रही। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान (जीरी) के भाव में दो सो से तीन सौ रुपए की तेजी आने से मंडी में धान की आवक तेज हो गई। किसान अपनी धान की फसलों लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं।धान के भाव में आई तेजी से किसानो के चेहरे पर भी रौनक लोट आई है। वहीं मंडी में धान की आवक एक दम से बढ़ गई है। जिस कारण गोहाना अनाज मंडी के बहार सड़को पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। मंडी के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं मंडी में भी जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है। गोहाना की अनाज मंडी में चार हजार से 4700 रुपए तक भाव  पहुंच गया है। किसानो को उम्मीद है कि इस साल उनकी फसल के और ज्यादा भाव मिल सकते हैं।  

पुलिस ने जींद की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए गांव हसनगढ़ से वजीरपुरा होते हुए मोर चौक की तरफ भेजा। मोर चौक पर भी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइनें लगी मिलने पर सवारी और निजी वाहनों में सवार लोग परेशान होते नजर आए। हलांकि गोहाना सिटी थाना के एसएचओ खुद जाम को खुलवाते नजर आये। उन्होंने कहा एक दम से ज्यादा आवक आने से कुछ परेशानी हुई है, लेकिन रोड पर वाहन स्मूथली चल रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static