सोहना की अनाज मंडी किसानों के लिए बनी जी का जंजाल, आवारा पशुओं के साथ गंदगी का आलम
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 03:49 PM (IST)
सोहना (सतीश) : इन दिनों अनाज मंडियों में धरतीपुत्र अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए आ रहे है, लेकिन सोहना की अनाज मंडी में समस्याओं का अंबार देखने को मिल रहा है। जी हां बिल्कुल ठीक सुन रहे है आप। दरअसल मंडी के अंदर की समस्याओं की बात हम नही बल्कि यहां पर अपनी फसल बेचने के लिए आने वाले किसान खुद अपनी जबान से बया कर रहे है।
दरअसल सोहना में करीब 25 आढ़तियों ने किसानों की फसल खरीदने के लिए मार्केट कमेटी से लाइसेंस लिया हुआ है, जिनमें से करीब 10 आढ़ती ही किसानों की फसल ख़रीद रहे है। बाकी आढ़तियों के पास लाइसेंस तो आज भी है, लेकिन ये किसानों की फसल नहीं खरीदते बल्कि अवैध रूप से फंडों पर कब्जा करके अलग व्यापर कर रहे है। उक्त दुकानदारों पर जब मार्किट कमेटी कार्यवाही करती है तो स्थानीय नेताओं द्वारा दखल दे दिया जाता है। किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को लेकर जब हमने मार्किट कमेटी के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था कि अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे जा रहे है।
बता दें कि सोहना अनाज मंडी के हालातों को सुधारने के लिए सोहना मार्किट कमेटी चैयरमैन का भी सपथ ग्रहण समारोह हुआ था। इसी दिन यहां पर किसान श्रमिक अटल कैंटीन का भी उद्घाटन किया गया था, लेकिन आज हाल यह है कि जहाँ अनाज मंडी अपने हाल पर आंसू बहा रही है, वहीं दूसरी तरफ कैंटीन भी बंद पड़ी हुई है। यानी कि धरती पुत्रों को बैठने के लिए ना तो कोई स्थान है और ना ही कोई व्यवस्था है। अनाज मंडी की फड़ो पर सब्जी मंडी के आढ़तियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है, किसानों की फसल पर जहाँ एक तरफ आवारा पशु बैठे हुए हैं, दूसरी तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। फिलहाल देखना इस बात का होगा कि सरकार के नुमाईंदों की नजर सोहना की इस अनाज मंडी की तरफ कब तक पहुँच पाती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)