यमुनानगर और पलवल के मदरसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह, लोगों ने तिरंगे को दी सलामी
punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 02:38 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के ताहरपुर गांव स्थित मदरसे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मदरसे में क्षेत्र के हजारों लोग एकत्रित हुए और तिरंगे को सलामी दी। मदरसे के बच्चों ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
देश भर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी मौके पर यमुनानगर के ताहरपुर कला गांव में स्थित 10वीं कक्षा तक के मदरसे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर धर्म, जाति इत्यादि को छोड़कर क्षेत्र के लोग एकजुट होकर तिरंगे को सलामी देने पहुंचे। शहीदों को याद करते हुए तिरंगे को सम्मान दिया गया।
मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने समझ में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। गांव के सरपंच श्याम सिंह और जिला परिषद अहमद ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथियों ने इस दौरान अनेकता में एकता का संदेश दिया। बता दें कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल विज शिरकत करने पहंचे थे। विज ने इस मौके पर कहा कि आजादी की पहली चिंगारी 1857 में अंबाला से फूटी थी।
पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : पलवल के नुसरत इस्लामिया मदरसे में राष्ट्रीय पर्व बड़ी गर्मजोशी के साथ मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जोश के साथ भारत माता की जय बोलते हुए देश एवं तिरंगे झंडे के प्रति अपना प्रेम दर्शाया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)