Independence Day: लोहारू के खेल स्टेडियम में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने किया ध्वजारोहण

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 02:25 PM (IST)

लोहारू(अशोक): भिवानी जिले के लोहारू में चौ. देवीलाल खेल स्टेडियम में आज पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने राष्ट्रीय धुन के साथ ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण किया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने जिला भर से पहुंचे स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। 

 

 गौरतलब है कि यह पहली बार है, जब जिला मुख्यालय से अलावा अन्य किसी स्थान पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का का आयोजन किया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को इस बार लोहारू के चौ. देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व पीटी शो का आयोजन किया। वहीं हरियाणा पुलिस, स्काउट्स एवं गाईड्स, एनसीसी कैडेट्स ने मार्च निकालते हुए वहां उपस्थित लोगों के बीच देशभक्ति का जज्बा भरा। इस मौके पर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आज पूरे देश में भव्य रूप से 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश के युवा राष्ट्र की शान व एकता का प्रतीक तिरंगे के महत्व को समझ कर देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रदेश व देश भर में अमृत महोत्सव बनाया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया गया। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static