पंचायतों में बनाए जाएंगे ऑक्सीजन पार्क, प्रत्येक जिले में इतने एकड़ में होंगे विकसित

punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 04:27 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में बढ़ते तापमान और पर्यावरण बचाने के लिए सरकार बड़ी योजना तैयार कर रही है। प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं का प्लान बनाया है। इसके लिए जल्द ही वन विभाग पंचायतों की जमीन कलेक्टर रेट पर खरीदकर वहां भूमि बैंक बनाए जाएंगे। साथ ही पेड़-पौधों को बचाने पर दिया जाएगा। हरियाणा के पर्यावरण, वन और वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने इसके लिए बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। 

इस बैठक में साल 2025-26 के लिए प्रस्तावित्त और भविष्य में होने वाले पौधरोपण के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में प्रत्येक जिले में मंत्री ने 5 से 100 एकड़ तक क्षेत्रों को चिन्हित करके ऑक्सीजन पार्क के रूप में विकसित करने को कहा गया। मंत्री ने इन क्षेत्रों में फलदार, फूलदार और पत्तेदार पेड़ लगाने की योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। इस बैठक में कहा गया है कि नीम, बड़ जैसे पेड़ अधिक लगाए जाएं, जिससे अर्बन और रूरल एरिया में ऑक्सीजन क्षेत्र और पार्क विकसित किए जा सकें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static