9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बजा भारत का डंका: मनीष सिंगला

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 10:38 PM (IST)

चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनीष सिंगला ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री एवं मनोहर लाल खट्टर तीसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना के संकटकाल में देश ने वैक्सीन ईजाद की और 220 करोड़ वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम चलाया। 9 वर्षों में साढ़े 3 करोड़ जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान बनाकर दिए। बेटियों की सुरक्षा के नजरिए से 11 करोड़ 72 लाख इज्जत घरों का निर्माण किया गया। 2014 से पहले देश में 39 फीसदी घरों में शौचालय थे आज 100 फीसदी घरों में शौचालय हैं। 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को रसोई गैस सिलैंडर कनैक्शन दिए। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। आज 9300 जन औषधि केंद्रों के जरिए सस्ती दवा दी जा रही है। किसानों के लिए 6 हजार रुपए सम्मान निधि योजना शुरू की गई। सिंगला ने कहा कि देश में रिकॉर्ड 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए। इसी तरह से रिकॉर्ड 53,868 किलोमीटर लंबे हाइवे बनाए गए। भाजपा नेता मनीष ङ्क्षसगला कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में आज हरियाणा भी देश की तर्ज पर सुशासन, विकास, पारदॢशता में नजीर बन गया है।

मुख्यमंत्री की पहल के बाद हरियाणा में 1 लाख से अधिक युवाओं को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई। सी.एम. विंडो के जरिए लगभग 9 लाख 40 हजार शिकायतों का समाधान किया गया है। ऑटो अपील सॉफ्टवेयर लागू करते हुए 31 विभागों की 319 सेवाएं ऑनलाइन की गई है। उन्होनें कहा कि इस सरकार की बड़ी उपलब्धि यह रही है कि तबादलों व नौकरियों में पूरी तरह से पारदर्शिता लाई गई है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी हरियाणा के 40 विभागों की 214 कॉडर में लागू की गई है। नौकरी के लिए बार-बार आवेदन  से छुटकारा देने के लिए एकल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अब हरियाणा में जमीन के दस्तावेज से लेकर राशन कार्ड जैसी करीब 650 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। हरियाणा ने ई-सेवा में एक मिसाल पेश करते हुए अपने पड़ौसी राज्यों पंजाब और दिल्ली को कहीं पीछे छोड़ दिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static