फरीदाबाद में घायल युवक ने तोड़ा दम, माथे में लगी थी गोली...

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 12:50 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के भीकम कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवक योगेश की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी दोस्त योगेश को घर से यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि उन्हें अनाज की बोरी उतारनी है। लेकिन कुछ ही देर बाद परिवार को सूचना मिली कि योगेश को गोली मार दी गई है।

इलाज के बाद तोड़ा दम 

घटना स्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि योगेश के माथे में गोली लगी हुई थी। गंभीर हालत में उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब दो से तीन दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static