ALERT: CM खट्टर को राष्ट्र विरोधी ताकतों से खतरा, सुरक्षा और पुख्ता करने के निर्देश जारी

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 09:49 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के चीफ सेक्टरी द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री की सुरक्षा और पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। चीफ सेक्टरी विजय वर्धन  द्वारा लिखे पत्र में कहा गया कि राष्ट्र विरोधी तत्व द्वारा मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरा है। किसान आंदोलन तथा वर्तमान घटनाओं के परिवेश को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा पूरी तरह से सख्त की जाए।  मुख्यमंत्री जिस इस रूट से भी निकले वह रूट पूर्ण सुरक्षित हों तथा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा हो।

बता दें कि  3 पेज की चिट्ठी में मुख्य सचिव ने यह भी लिखा कि सीएम हाउस में गतिविधियां या कार्यक्रम होते रहते हैं मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारी या स्टाफ आम लोगों से ना मिले।  उन्होंने दी सलाह की मुख्यमंत्री से या उनके स्टाफ से लोगों को हरियाणा सचिवालय में मिलवाया जाए। इसके साथ ही  सीएम निवास पर एक ऊंचा टावर बनाया जाए यहां पर तैनात जवान चारों तरफ  निगाह रखी जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static