नोट दोगुने करने वाले अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर 3 ठगों को दबोचा

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 07:44 PM (IST)

जींद : सदर थाना नरवाना पुलिस ने लोगों को नोट दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश कर तीन आरोपितों को काबू किया है। इनकी पहचान फतेहाबाद जिले के गांव कन्हड़ी निवासी संजय, खनौरी रोड कैथल निवासी अनिल, गांव रसीना निवासी सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 58 नोटों की गड्डी बरामद की हैं। इनमें से 41 गड्डी ऐसी थी, जिनके बीच में कागज व ऊपर-नीचे 500-500 रुपये के नोट लगे हुए थे। 17 गड्डी ऐसी थी, जिनमें ऊपर-नीचे 10-10 के नोट लगे थे।

सदर थाना नरवाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव बेलरखां के पास होटल के सामने कुछ कार सवार युवक खड़े हैं। यह नोट दोगुने करने का झांसा देकर लोगों को ठगते हैं। आरोपित कागजों की गड्डी बनाकर उनके ऊपर तथा नीचे असली नोट लगा देते हैं। सौदेबाजी के दौरान पुलिस के रेड करने की बात बोलकर रुपये लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इनके पास फर्जी ग्राहक भेजा। दस हजार रुपये के बदले इन युवकों ने दोगुने नोट देने की बात कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static