हरियाणा में इंटरनेट को लेकर नए आदेश जारी, अब 17 फरवरी तक रहेगा बंद

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2024 - 07:44 PM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा में किसान आंदोलन के मद्देनजर इंटरनेट सेवा 7 जिलों में बंद है। अब गृह विभाग ने सभी 7 जिलों में इंटरनेट बंद रहने की समयावधि बढ़ा दी है। नए आदेश के अनुसार 17 फरवरी रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। 

गृह विभाग के द्वारा जारी आदेश में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल,जींद, हिसार, फतेहाबाद,  सिरसा में 17 फरवरी तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।  बता दें कि हरियाणा के 7 और राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट बंद है। 15 जिलों में धारा 144 लागू है। हरियाणा और दिल्ली का सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग है। यहां एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई।

PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static