Yamunanagar: IPS पूरन सिंह सुसाइड मामले को लेकर संगठनों में उबाल, नई अनाज मंडी में किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 02:38 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : आईपीएस पूरन सिंह के सुसाइड मामला अब पूरी तरह से गरमाता दिख रहा है। जहां एक तरफ राहुल गांधी चंडीगढ़ में उनके परिवार से मिले तो दूसरी तरफ हरियाणा में जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। यमुनानगर लघु सचिवालय के सामने नई अनाज मंडी में कई संगठन इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार का पुतला फूंका और निष्पक्ष जांच की मांग की।

 आईपीएस पूरन सिंह सुसाइड मामले को लेकर पूरा देश इस वक्त उबाल खा रहा है। विपक्ष सरकार को जमकर घेरते हुए तीखे सवाल कर रहा है। दलित समुदाय भी कई बार हरियाणा के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर चुका है। निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। 

अब आईपीएस पूरन सिंह को न्याय दिलाने के लिए यमुनानगर के लघु सचिवालय में कई संगठनों ने मिलकर प्रदर्शन किया, जिसमें महिलाएं और सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने जिस पुतले में आग लगाई उस पर जातिवाद मुर्दाबाद लिखा था। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द जांच नहीं की जाती तो बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है। 

भारतीय किसान महासभा के जिला प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही सोच की वजह से आईपीएस पूरन सिंह ने सुसाइड किया है वह नहीं  चाहते की सभी मिलजुल कर रहे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज पर भी जूता फेंका गया है जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने यमुनानगर के उच्च अधिकारी को मांग पत्र सौंपा और जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static