कार के आर-पार हुए लोहे के सरिये, चालक बाल-बाल बचा

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 06:23 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया। दिल्ली निवासी एक कार चालक जब देर रात घर लौट रहा था, तभी उसकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे सरियों से लदे वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में बाहर निकले लंबे सरिये कार के शीशे को चीरते हुए अंदर घुस गए और ड्राइवर सीट के ठीक बगल से आर-पार निकल गए। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना फरीदाबाद-गुड़गांव रोड पर हुई। देर रात को एक सरिये से भरा वाहन जा रहा था जिसने पीछे न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाया हुआ था और न ही कोई ऐसा संकेत बनाया हुआ था जिससे दूसरे वाहन चालकों को सरिये का अंदाजा हो सके। देर रात को जब दिल्ली निवासी एक व्यक्ति अपनी कार लेकर जा रहा था तो वह कार इस सरिये से भरे वाहन से जा टकराई। इस घटना में सरिये गाड़ी को चीरते हुए पार निकल गए।

 

गनीमत यह रही कि सरिये चालक के शरीर से बिना टकराए निकल गए, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। अंधेरा होने और सरियों पर कोई लाल कपड़ा या रिफ्लेक्टर न लगे होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static