एक्शन में हरियाणा सरकार...मैदान में उतरे सिंचाई मंत्री, कहा- नहीं पैदा होने देंगे पिछली बार की तरह बाढ़ के हालात

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 09:59 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है। पिछली बार की तरह बाढ़ के हालत दोबारा पैदा न हों। इसके लिए हर संवेदनशील जगहों की जांच करने के लिए राज्य के सिचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव व संबंधित विभाग के अधिकारी मैदान में उतर गए हैं।   

कुरुक्षेत्र के कस्बा शाहाबाद के गांव हेमा माजरा एवं दामली का सिंचाई मंत्री हरियाणा सरकार डॉ. अभय सिंह यादव एवं  पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी सहित चंडीगढ़ से आए अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सिंचाई मंत्री ने कहा कि पिछली बार बाढ़ के प्रकोप के कारण जो काफी नुकसान हुआ उस नुकसान को देखते हुए सरकार सजग है। आने वाले समय में वो हालत दोबारा रिपीट नहीं होने देंगे। 

PunjabKesari

सिंचाई मंत्री हरियाणा सरकार डॉ.अभय सिंह यादव ने कहा कि पिछली बार बाढ़ के प्रकोप के कारण काफी नुकसान हुआ था। सिंचाई मंत्री ने कहा कि उस नुकसान को देखते हुए सरकार सजग है। आने वाले समय में वो हालत दोबारा रिपीट न हों। सिंचाई मंत्री ने कहा कि तकनीकी रूप से देखा जा रहा है और जिन स्थानों पर नुकसान हुआ था उसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज शाहाबाद में चौथी जगह उन्होंने विजिट किया है। सभी जगहों को दुरुस्त करने के लिए मशीनें लगी हुई हैं, काम चल रहा है। सभी को बढ़िया तरिके से दरुस्त किया जायेगा। जब तक कोई बड़ी आपदा न आये तब तक इलाके को कोई नुकसान नहीं होगा। सारे सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। नई जगह बांध के प्रोसेस को भी दुरुस्त किया जा रहा है। 

पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पिछली बार शाहाबाद में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। लगातार हरियाणा के अधिकारियों, मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री के सम्पर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाकर अधिकारियों एवं मंत्री को विजिट करने के लिए धरातल पर भेजा। सारी टीम इस समय लगी हुई है और इस बार शाहाबाद में कोई परेशानी नहीं आएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static