Weather: हरियाणा में 2 दिन फिर बरसेंगे बादल; आज 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट...जानें IMD की ताजा अपडेट

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 12:15 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम विभाग ने आज के लिए राहत का संकेत दिया है। हरियाणा में कमजोर पड़े मानसून को आज और कल दो दिन में रफ्तार मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश का जोर रहेगा, जबकि 5 सितंबर को इसका दायरा मध्य और दक्षिणी हरियाणा तक बढ़ सकता है।

बता दें  कि आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में यलो अलर्ट है। वहीं 5 सितंबर को झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और रेवाड़ी समेत 14 जिलों में बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद में दोनों दिन बारिश का असर अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से 3 सितंबर तक प्रदेश में 283.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य 364.6 मिमी होनी चाहिए थी।
यानी मानसून सीजन में अब तक 22% बारिश कम हुई है। ऐसे में अगले दो दिन होने वाली बारिश किसानों और आम लोगों के लिए राहत लेकर आ सकती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static