क्या हरियाणा सरकार और HPSC के अध्यक्ष की सेटिंग है? हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता का बड़ा आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़:  हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता से HPSC के अभ्यार्थियों ने मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने उन्हें HPSC द्वारा भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितता के बारे में जानकारी दी। सुशील गुप्ता ने HPSC और हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा पढ़-लिखकर भी हताश है।  बेरोजगार युवा अपराध और नशे की तरफ बढ़ते जा रहे है। 
      

सुशील गुप्ता ने कहा कि HPSC छात्रों को परेशान करता है। 1 पद के लिए कम से कम 3 अभ्यर्थियों को बुलाने का नियम है, लेकिन  HPSC ने 100 पदों के लिए केवल 61 छात्र ही पास हुए है। उन्होंने खट्टर सरकार को घेरते हुआ कहा कि खट्टर साहब घोड़े बेच के सोए हैं। क्या खट्टर सरकार और HPSC के अध्यक्ष की सेटिंग है?। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया  जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पेपर की रिचेकिंग की मांग करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static