सावधान! हरियाणा में गरज-चमक के साथ फिर होगी बारिश, 2 पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव...जानें मौसम की ताजा अपडेट
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 09:06 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है। दिन में खिली धूप लोगों को राहत दे रही है, वहीं सुबह और रात के समय ठंड ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 9 व 10 फरवरी को मौसम बदलेगा तथा कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव दिखेगा। पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 6 व 7 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने और मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 फरवरी की रात व 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
गिरा न्यूनतम तापमान
हरियाणा में रातें अभी भी काफी ठंडी हो रही हैं। बीते दिन सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार हिसार राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3°C पर पहुंच गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)