जहांगीरपुर गांव में खौफनाक वारदात...दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर मिले गहरे चोट के निशान

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 04:44 PM (IST)

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वेयरहाउस कर्मचारी दो दिनों से लापता था। वहीं खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में डर का माहौल कायम हो गया।

मृतक की पहचान बेरी निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विकास जहांगीरपुर गांव स्थित एक वेयरहाउस में नौकरी करता था। वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था और परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उसका शव मिला।  मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी ने पत्थर से कुचलकर हत्या की हो।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static