जेल में बंद महिला कैदी ने की आत्मत्हत्या, अदालत ने बेटे की हत्या मामले में सुनाई थी उम्रकैद की सजा

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 01:05 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिला कारागार में महिला ने जेल में बने बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में सजा काट रही थी। कुछ समय पहले ही जिला अदालत ने बुजुर्ग दंपत्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर आरोप था कि उन्होंने अपने बेटे को चाकू से हमला कर हत्या की थी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक गांव बनवासा निवासी प्रवीण ने 20 सितंबर 2020 को पुलिस को बताया था कि उसका छोटा भाई पवन उनके पिता रणधीर व मां किताबों के साथ रहता था। उसने बताया था कि वह अपनी पत्नी व बच्चों से छह साल से उनसे अलग रह रहा है। दोनों के मकान एक-दूसरे से सटे हैं। 20 सितंबर 2020 को सुबह पिता रणधीर व मां किताबों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पवन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। उनके घर से आ रहे शोर को सुनकर वह अपने भाई पवन के घर जाने लगा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला था। प्रवीण छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुआ था। उसे पवन अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। रणधीर व किताबों के हाथ में तेजधार हथियार थे। उन्होंने प्रवीण से कहा था कि जो करना था वह कर दिया। पवन की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रवीण के बयान पर उसके माता-पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रणधीर व किताबो को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने शराब पीकर झगड़ा करने के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कही थी। 

वहीं एसआई रत्न सिंह ने बताया कि सोनीपत जिला जेल में बुजुर्ग महिला किताबों ने आत्महत्या कर ली है। जेल के अंदर बने बाथरूम में उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। किताबों अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी और कुछ समय पहले ही बुजुर्ग दंपत्ति को उम्र कद की सजा हुई है। महिला शायद सजा के सदमे को सहन नहीं कर पाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static