जीत शेर मोहडी को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चे का बनाया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 04:58 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : डॉक्टर जीत शेर मोहडी को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चे का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जीत सिंह शेर मोहडी ने प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी नियुक्ति मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजेश लिलोटिया के राजू, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश संयोजक सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व लाडवा से विधायक मेवा सिंह का आभार प्रकट किया। 

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें इतनी बड़ी प्रदेश स्तरीय जिम्मेवारी दी गई है। वह उसे पूरा करने के लिए तन, मन, धन, सच्ची मेहनत, लगन और निष्ठा से पार्टी की सेवा करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि अनुसूचित जाति ही नहीं प्रदेश के अन्य वर्गों को भी और अधिक से अधिक पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाए। ताकि आने वाले लोकसभा और विधानसभा में पार्टी बहुत ही अधिक मतों से देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो। उन्होंने कहा कि उस जैसे एक आम व्यक्ति को कितना बड़ा पद देकर पार्टी ने यह साबित कर दिया है। पार्टी के एक आम से कार्यकर्ता को भी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस अवसर पर रणधीर चढुनी, सारजट सिंह, अमर सिंह भौरिया, सुभाष शर्मा ,ललित भार्गव, तुषार, मोहित चढू़नी, सचिन मलिक व कर्मा जोगी आदि ने भी जीत शेर की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static