अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में चमका झज्जर का कनिष्क चौहान, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार में मिला मैन ऑफ द मैच

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 02:47 PM (IST)

झज्जर (दिनेश मेहरा) : जिले के गांव कुलाना निवासी क्रिकेटर कनिष्क चौहान ने ICC अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में कनिष्क ने दबाव भरे हालात में जिस सूझबूझ, संयम और आत्मविश्वास के साथ खेल दिखाया। उसने न सिर्फ टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। वहीं मैच खत्म होते ही कनिष्क चौहान का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने उनके खेल की जमकर तारीफ की।

अंडर-19 स्तर पर भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस सफलता ने कनिष्क को देशभर के युवा क्रिकेटरों के बीच एक नई पहचान दिलाई है। कनिष्क के पिता प्रदीप ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि “कनिष्क ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी पूरी ईमानदारी से समय दिया। आज जो सफलता उसे मिली है, वह उसकी मेहनत और अनुशासन का नतीजा है, हमने कल का मैच देखा है। भविष्य में हम उसे टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहते हैं। 

कुलाना गांव में कनिष्क की जीत की खबर मिलते ही जश्न का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। गांव वासियों का कहना है कि कनिष्क आज छोटे गांवों के बच्चों के लिए प्रेरणा बन गया है और उसकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static