खेत में पानी देने गया था किसान, कुछ देर बाद परिजनों को मिली मौत की खबर; जींद में भयानक हादसे ने छीन ली 4 बच्चों के पिता की जिंदगी

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 12:27 PM (IST)

जींद : जींद जिले के खटकड़ गांव से एक दिल दहला देने वाले भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शनिवार खेत में पानी देते समय किसान राजेश (48) की करंट लगने से मौत हो गई। खटकड़ गांव के रहने वाले साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे खेत में जौ बोना था। उसके पिता राजेश शनिवार सुबह ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने गए थे। इस दौरान भयानक हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:30-8:00 बजे पानी देते समय वह बिजली के तारों के संपर्क में आ गए। तेज धमाका हुआ। धमाका सुनकर पास के खेत में काम कर रहे राजेश के भाई हरिकेश मौके पर पहुंचे। वे पहुंचे तो राजेश जमीन पर बेहोश पड़ा था। हरिकेश ने फोन करके अपने परिवार को घटना की जानकारी दी।

फिर परिवार वाले उसे इलाज के लिए जींद के जिला सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलने पर उचाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने ज़रूरी कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static