डेढ़ साल बाद कैथल पहुंची जींद-कुरुक्षेत्र रेल, यात्रियों में दिखा उत्साह

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 10:55 AM (IST)

कैथल: कोरोना काल के डेढ़ साल बाद रविवार को जींद-कुरुक्षेत्र रेल रविवार सुबह 10 बजे कैथल स्टेशन पर पहुंची।  स्टेशन मास्टर चिराग वालिया ने बताया कि जींद-कुरुक्षेत्र रेल अब एक्सप्रेस है, लेकिन यह सभी स्टेशनों पर रुकेगी। कुरुक्षेत्र से यह वापसी में शाम को करीब 7 बजे फिर कैथल पहुंचेगी। इससे जो लोग गीता महोत्सव देखना चाहते हैं, उनके लिए भी सहूलियत होगी। वे यात्री सुबह जाकर गीता महोत्सव देख सकते हैं और रात को इसी रेल से वापस भी आ सकते हैं। इसी तरह विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी राहत मिलेगी।

यात्री तरसेम ने बताया कि लगभग डेढ़ साल बाद पहली बार गाड़ी चली है। बहुत अच्छा लग रहा है। अब रेल निरंतर चलनी चाहिए। वह रेल में अपने बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र जा रहे हैं। रेल की सवारी जैसी कोई सवारी नहीं है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static