जेजेपी एससी सेल के हल्का प्रधान राममूर्ति भाजपा में हुए शामिल

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 03:37 PM (IST)

इन्द्री(मेनपाल): हरियाणा में भाजपा का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे इसी बार जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। करनाल के इन्द्री में जेजेपी के एससी सेल के हल्का प्रधान राममूर्ति ने अपने सैकड़ों साथियों सहित मंत्री कर्ण देव काम्बोज की मौजूदगी में भाजपा ज्वाईन कर ली है। मंत्री काम्बोज ने राममूर्ति को भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया है।

राममूर्ति ने इसपर कहा कि भाजपा की विचारधारा बहुत बढिय़ा है। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 370 और 35 ए जम्मू कश्मीर से हटाई है, जिससे प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। 

इस दौरान राज्य मंत्री काम्बोज ने कहा कि लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आ रहे हैं। पार्टी में उनको पूरा मानसम्मान मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static