जेजेपी इस दिन करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, अजय चौटाला बोले- महिला व यूथ मिलेगी प्राथमिकता

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 04:25 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण): हरियाणा में जननायक जनता पार्टी दो सितंबर को उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने बयान दिया कि महिला व यूथ प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही घोषणा पत्र जारी करेंगे।

बता दें कि जजपा-आसपा गठबंधन हरियाणा में नई सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। जजपा ने गठबंधन कर हरियाणा की जनता को नया विकल्प दिया है। नैना चौटाला के बाढड़ा से चुनाव लड़ने पर संशय, दो सिंतबर को फैसला होगा। अजय चौटाला ने दावा किया कि स्व. देवीलाल के नीतियों पर चलने वाली असली पार्टी जजपा ही है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी तय हो गया है, जजपा ने जीरो से 10 विधायक बनाए हैं।

वहीं जजपा के विधायकों द्वारा पार्टी छोड़ने पर अजय चौटाला ने कहा कि चुनाव के समय सभी पार्टियों में दल-बदल होते रहते हैं। टिकटों का वितरण होते ही भाजपा-कांग्रेस में भगदड़ मचेगी। जजपा-आसपा गठबंधन हरियाणा में सरकार बनाने के लिए विशेष भूमिका निभाएगी। अजय चौटाला ने दादरी में कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित किया, मीडिया से रूबरू हुए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static