Haryana: 1987 संविदा कर्मियों की नौकरी होगी पक्की! HVPNL ने जारी किया वेरिफिकेशन का टाइम-टेबल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 11:36 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने 1987 संविदा कर्मचारियों की ही सेवा सुरक्षा के लिए सत्यापन शेड्यूल जारी किया है। सभी डिवीजन के आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को निर्देश डी दिए गए हैं कि वे पात्र कर्मचारियों की पूरी सेवा फाइल निर्धारित तिथि पर सत्यापन के लिए प्रस्तुत करें। अवर सचिव एचवीपीएनएल रा पंचकूला की ओर से जारी आदेश के अनुसार रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद कर्मचारियों का विवरण वेब पोर्टल पर अपलोड कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

तय शेड्यूल के अनुसार पंचकूला, 15 जुलाई को अंबाला व धूलकोट, 16-17 जुलाई को यमुनानगर, करनाल और कैथल, 20 जुलाई को कुरुक्षेत्र और रोहतक, 21 जुलाई को पानीपत, 22 जुलाई को हिसार, भिवानी, सिरसा और जींद, 23 जुलाई को गुरुग्राम, 24 जुलाई को रेवाड़ी और मानेसर तथा 27 जुलाई को फरीदाबाद और पलवल डिवीजनों के कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static