हिसार में ग्लू बनाने वाली अवैध फैक्ट्री में हुई संयुक्त छापेमारी, 480 बैग यूरिया बरामद

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 06:55 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): शहर में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन उर्वरक विभाग के उड़न दस्ता दल और हिसार के कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने हिसार की चंदन नगर स्थित गगनदीप कॉलोनी में प्लाईवुड में उपयोग की जानी वाली ग्लू बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान काफी अनियमिताएं पाई गई। इस मामले में टीम ने मौके से 480 बैग नीम कोटेड यूरिया और लगभग नीम कोटेड यूरिया के उपयोग किए गए खाली कट्टे बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ देर रात हिसार के सदर थाने में एफआईआर संख्या मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हिसार के केंद्रीय उर्वरक विभाग में तैनात मोहित झा ने गगनदीप कॉलोनी में एक फैक्ट्री में छापेमारी की। इस फैक्ट्री में प्लाईवुड चिपकाने के लिए ग्लु बनाया जाता है। जिसके लिए यहां यूरिया खाद्य के कट्टे इस्तेमाल किए गए थे। यह यूरिया खाद किसानों के कृषि लिए इस्तेमाल होता है, जबकि इंडस्ट्रीज के लिए अलग से टेक्निकल ग्रेड यूरिया खाद का इस्तेमाल होता है। छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि यूरिया खाद अवैध तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने मौके पर कई तरह की कमियां पाई। चूंकि फैक्ट्री के मालिक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए थे। जिसके कारण पुलिस को मौके पर बुलाया टीम ने पुलिस को दी शिकायत पुलिस ने फैक्ट्री संचालक और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

     (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
     (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static