शैलजा के बयान पर कंवर पाल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कांग्रेस का सत्ता में आने का कोई चांस नहीं

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 04:14 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के उस ब्यान, जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा के विधायक टूटने को तैयार हैं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि जो व्यवहार इस समय कांग्रेस का है, अगली बार भी इनका कोई चांस नहीं है। कांग्रेस ना तो देश के हित में है ना समाज, न किसानों के। वह सिर्फ अपने हित की बात करती है। इनमें देश व प्रदेश को चलाने की क्षमता नहीं है। अगली बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी इस बार से कम रहेगा। 

यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि अगर विधायक मन की बात सुनेंगे तो अधिकतर कांग्रेसी विधायक भाजपा के साथ आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस ने किसानों के लिए 75% भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमसे श्रेष्ठ है तो जमीनों पर कब्जा करने के मामले में।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के लोग अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। उन्होंने अपने हलके के डमौली गांव में एक व्यक्ति की पोतियों के जन्मदिन के कार्यक्रम में जाना था। लेकिन किसान यूनियन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। जिसके चलते उन्होंने अपना प्रोग्राम रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य में आना जाना जरूरी है, जिसे किसान यूनियन विरोध करके सामाजिक ताना-बना खराब करना चाहती है। गुर्जर कहा कि किसानों को किसी बात पर एतराज है तो वह बताएं उन्हें दूर किया जाएगा, लेकिन यह सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static