कमरे में सड़ता मिला 25 वर्षीय किन्नर का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 08:48 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): नाथूपुर यू ब्लॉक में 25 साल का किन्नर काव्या मृत पड़ा मिला। किराये के कमरे से बदबू आने पर अन्य लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। चकरपुर गांव में रहने वाले मृतक के दो सगे भाईयों ने पुलिस को बताया कि काव्या को कैंसर था और वो काफी दिनों से अकेला रहता था।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी के मुताबिक, मामला बुधवार देर रात सामने आया। लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डीएलएफ फेज-3 यू ब्लॉक के एक मकान में किराये के कमरे से काफी बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे में किराये पर रहने वाले 25 साल का किन्नर काव्या अंदर मृत पड़ा मिला। शव की हालत खराब होने लगी थी और इसी के चलते बदबू आने पर अन्य लोगों को पता चला। मकान मालिक व अन्य लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि काव्या यहां अकेला रहता था। पुलिस ने चकरपुर में रहने वाले काव्या के दो सगे भाईयों से संपर्क किया। वे दोनों भी मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। काव्या के दोनों भाईयों ने बताया कि वो कैंसर से पीड़ित था और अकेला रहता था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है।