हरियाणा में जेजेपी का कोई आधार नहीं, सभी सीटों पर उनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त तय: कंवरपाल गुर्जर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 07:14 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि जो लोग आज हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का विरोध कर रहे हैं, वे दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता है और उन्हीं के इशारे पर ये विरोध हो रहा है। 

चंडीगढ़ में कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि जिन-जिन जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है, वहां पर भाजपा प्रत्याशियों को ज्यादा वोट मिलेंगे। जिन लोगों के घर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जा रहे हैं वह इससे नाराज है। नाराज लोग बीजेपी पार्टी के प्रत्याशियों को जीतने के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति किसानों की कोई नाराजगी नहीं है। क्योंकि किसान मानते हैं कि जो सम्मान उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मिला है। वो पिछली सरकार में नहीं मिला था। पिछली सरकारों में किसान नेताओं के साथ दुर्व्यवहार होता था जबकि इस सरकार में किसान नेताओं को पूरे मान सम्मान और सुनवाई हुई है।

कृषि मंत्री ने दावा किया की दूसरी बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर कब्जा करेगी। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार ने बहुत कल्याणकारी कदम उठाई है। इसके अलावा सालों से चली आ रही मुद्दों को भी खत्म कर दिया है। धारा 370, राम मंदिर जिसमें शामिल है।

आज हरियाणा में जनता को पेंशन, बीपीएल कार्ड आयुष्मान कार्ड या बाकी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं कटवाने पड़ते। गांव में ही ऑनलाइन सारे काम हो जाते हैं। जबकि पहले पेंशन और बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए राजनेताओं के चक्कर काटने पढ़ते थे जिसमें गरीब लोगों के समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी।

कृषि मंत्री कंवरपाल ने नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उसे दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें प्रदेश के सभी 10 सीटों कांग्रेस के जीतने की बात कही थी। कृषि मंत्री ने कहा कि जिस पार्टी में लोग नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है, वहां कुछ कह कर ही लोगों को तैयार करना पड़ता है। आज कांग्रेस का कोई विजन नहीं है, ना कोई विचारधारा है। यह लोग सिर्फ सत्ता के लिए ही चुनाव लड़ते हैं। लेकिन जब कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी को सत्ता आती हुई नहीं दिखाई दे देती है, तो वह चुनाव लड़ने को ही तैयार नहीं हो रहा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आज हताशा के दौर में है।

सरकार में सहयोगी रही पूर्व जननायक जनता पार्टी के नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया में कृषि मंत्री ने कहा कि अब हरियाणा में जेजेपी का कोई आधार नहीं बचा है। सभी सीटों पर उनके प्रत्याशियों की जमानत जपत होगी। सभी 10 लोकसभा सीटों पर इतने वोट भी नहीं मिलेंगे की एक सीट पर अपने प्रत्याशी की जमानत बचा सके।

पंजाब की शिरोमणि अकाली दल बादल का हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन पर कृषि मंत्री कवंर पाल ने कहा कि इन दोनों परिवारों के तालुका पुराने हैं। कोई नई बात नहीं है। लेकिन समर्थन से हरियाणा की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हरियाणा में आज इनेलो प्रभाव वाली स्थिति में नहीं है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static