कान्फेड का चेयरमैन बनने के बाद बुधवार को सफीदों आएंगे सैनी, होगा नागरिक अ​भिनंदन

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 08:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): कांग्रेस के कभी सफीदों विधानसभा सीट पर भाग्य आजमा चुके कर्मवीर सैनी को भजपा की नायाब सैनी की सरकार ने कान्फेड का चेयरमैन नियुक्त कर तोहफा दिया है। अतीत में सैनी बसपा से भी चुनाव लड़ चुके हैं। कर्मवीर सैनी ने अपनी नियुक्ति का सारा श्रेय मुख्यमंत्री नायाब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को दिया है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्तायों का मनोबल बनाने की कला में नायाब व मनोहर की जोड़ी हिट है।

प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी को कान्फेड का चेयरमैन बनाने के बाद उनका स्वागत करने का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पंचकूला ​स्थित कर्मवीर सैनी के कार्यालय पहुंचे और उनको बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुधवार को सफीदों में कर्मवीर सैनी आएंगे, उस दिन सैनी धर्मशाला में उनका जोरदार नागरिक अ​भिनंदन किया जाएगा।

पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद सैनी, जिले सिंह प्रधान, राजा सैनी, हरेंद्र काला एमसी, ईश्वर ​सिंह इंस्पेक्टर, गुलाब सिंह, अलोक मित्तल ने कहा कि कर्मवीर सैनी एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इन्होंने भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका ​निभाई है। इसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री ने इनको कान्फेड का चेयरमैन नियुक्त किया है। इससे भाजपा को और अ​धिक मजबूती मिलेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static