पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज की भविष्यवाणी, बताए चुनावों के परिणाम

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 02:11 PM (IST)

रादौर(कुलदीप सैनी): पांच राज्यों के चुनावों के परिणामों को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने भविष्यावाणी की है और कहा है कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में जनता ने सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को वोट दिया है और अब पांच राज्यों में बीजेपी की सरकार बनेगी।

वहीं उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लेकर कहा कि भारत सरकार का वहां पर रहे भारतीय छात्रों को निशुल्क वहां से निकाल कर लाना साहसिक कदम है। भाजपा की सरकार ने यह दिखा दिया है कि उसे विदेश में रहने वाले अपने देश के लोगों की भी चिंता के है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रूस के राष्ट्रपति से भी बात कर रहे हैं। वहीं चार मंत्रियों का समूह क यूक्रेन के आसपास लगते 4 देशों में भेजा गया, ताकि यूक्रेन से आ रहे बच्चों कर को यह न लगे कि देश को उनकी चिंता नहीं है। पूरा देश वहां पर फंसे और के वहां से आ रहे लोगों के साथ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Related News

static