पानीपत में करंट लगने से पूर्व लाइनमैन की मौत, परिजनों ने बिजली निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 02:04 PM (IST)

पानीपत : पानीपत के गांव सींक में बिजली के पोल पर फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से पूर्व लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय पूर्व राजेश के रूप में हुई, जो पहले बिजली निगम में डीसी रेट पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। करीब पांच वर्ष पूर्व विभाग द्वारा कई कर्मचारियों को हटाया गया था, जिनमें वह भी शामिल था। परिजनों का आरोप है कि नौकरी से हटाए जाने के बावजूद विभाग के जेई और एसडीओ उसे तकनीकी कार्यों के लिए अक्सर बुलाते रहते थे।

मृतक के चाचा डॉ. राज सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन भी राजेश को गांव सींक के खेतों में स्थित बिजली के पोल पर फाल्ट ठीक करने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि उसे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पोल पर चढ़ा दिया गया। इसी दौरान बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static