Karnal:  किसानों पर के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, पराली जलाने को लेकर FIR दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 05:59 PM (IST)

करनालः जिले में कटाई शुरू होते ही 31 पराली जलाने के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। उपायुक्त उत्तम सिंह सहित बुधवार को कई अधिकारी पराली जलने से रोकने के लिए खेतों में दौरा करते नजर आए। चार किसानों के खिलाफ उपायुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को पराली जलाने के सात मामले सामने आए।

जिले में धान की फसल कटाई शुरू होने के बाद पराली में आग लगाने के मामलों पर काबू पाना जिला प्रशासन के सामने चुनौती बना है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जिला करनाल के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने पराली जलाने के मामले में माखू माजरा के किसान इंद्र सिंह (एक एकड़), बड़ागांव के किसान जयप्रकाश ( दो एकड़), गांव संगोहा के किसान गुरनाम सिंह (एक एकड़) तथा इसी गांव के किसान जगजीत सिंह द्वारा चार एकड़ में पराली जलाते हुए पाए जाने पर इनके खिलाफ संबंधित थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static