गोलियों की गूंज से दहला करनाल का गोंदर गांव, जमानत पर आए युवक की बेरहमी से हत्या...

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 08:21 AM (IST)

करनाल : करनाल जिले के गांव गोंदर में जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने शाम के समय फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।

गोलियों की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोग

मिली जानकारी के अनुसार गांव गोंदर निवासी सूरज पुत्र 2019 के किसी मामले में जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। शाम के वक्त युवक गली में खड़ा था। इसी दौरान  मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। एक ने मुंह पर नकाब बांधा हुआ था, जबकि दो बिना नकाब के थे। आते ही उन्होंने सूरज पर तीन गोलियां चलाईं, जो उसकी छाती, सिर और बगल में लगीं। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।अस्पताल पहुंचने से पहले ही हालत बिगड़ी, वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल सूरज को अस्पताल लेकर गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूरज दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता सेलर में मजदूरी का काम करते हैं।

वहीं एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने परिजनों से बात की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया, निसिंग थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से बातचीत की। एसपी ने आरोपियों को जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static