Karwa Chauth 2025: गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत हरियाणा के इन शहरों में कब होगा चांद का दीदार, यहां जानें आपकी City में चंद्रोदय का समय

punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 04:12 PM (IST)

डेस्कः आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसे करवा चौथ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की शुरुआत सुबह सूर्योदय के साथ होती है और पूरे दिन महिलाएं बिना जल और अन्न ग्रहण किए माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं। शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा होती है।

करवा चौथ का व्रत चांद के दर्शन के बाद ही पूरा माना जाता है, इसलिए महिलाएं बेसब्री से चांद के निकलने का इंतजार करती हैं। देशभर में अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में अंतर होता है। ऐसे में हरियाणा के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय अलग अलग है। ऐसे में इस खबर को पढ़ कर सुहागिन महिलाएं अपने शहर में चंद्रोदय का समय देख सकते हैं।

हरियाणा में चांद निकलने का समय

गुरुग्राम- रात 8:25 बजे

फरीदाबाद- रात 8:24 बजे

पंचकूला- रात 8:19 बजे

हिसार- रात 8:29 बजे

रोहतक- रात 8:26 बजे

सोनीपत- रात 8:24 बजे

सिरसा- रात 8:30 बजे

करनाल- रात 8:22 बजे

पलवल- रात 8:25 बजे

भिवानी- रात 8:28 बजे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static