Haryana Weather: ठंड से हिसार में बने कश्मीर जैसे हालात, आज से बदलेगा मौसम
punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2024 - 01:20 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में अभी तक हल्की ठंड महसूस हो रही थी, लेकिन अब दिसंबर महीने में अच्छी ठंड पड़ने के अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस महीने में तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर राज्य में भी देखने को मिल रहा है।
आज से बदलेगा मौसम
आज 30 नवंबर से एक नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ठंड का स्तर भी बढ़ेगा। 2 दिसंबर तक इसी प्रकार खुश्क मौसम रहने की संभावना है। 1 व 2 दिसंबर को हवा की दिशा में परिवर्तन होने से बादलवाही देखने को मिलेंगे जिससे रात्रि तापमान में गिरावट आएगी। वहीं प्रदेश के हिसार जिले में सबसे ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)