मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद बोले कटारिया- क्या पता इससे भी ज्यादा पावरफुल बन जाऊं
punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 06:49 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार से पहले 12 मंत्रियों ने इस्तीफे दिए। इस्तीफा देने वालों में हरियाण की अंबाला लोकसभा सीट से सांसद रतनलाल कटारिया भी शामिल रहे, जिन्हें जल शक्ति मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया था। शनिवार को वह मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए।
इस दौरान रतनलाल कटारिया ने कहा कि यह भाजपा है, आज सरकार में था कल संगठन में आ जाऊंगा। क्या पता कल इससे भी ज्यादा पावरफुल बन जाऊं, जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों के दौरान दर्जा कम होता है कभी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के वर्कर हैं।
बता दें कि रतनलाल कटारिया ने 2019 में अंबाला संसदीय सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी सैलजा जोकि अभी हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं, को भारी मतों से हराया था। इसके बाद 31 मई 2019 को मोदी सरकार में कटारिया केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री बने थे। 24 महीने सात दिनों तक मंत्री पद पर रहने के बाद कटारिया ने बीते बुधवार को इस्तीफा दे दिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)