द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने पर सूरजभान कटारिया ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 04:39 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के नए राष्ट्रपति के लिए अनुसूचित जनजाति की महिला द्रौपदी मुर्मू का नाम चयनित किए जाने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। सरकार का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का उद्देश्य स्पष्ट नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित रामनाथ कोविंद का 5 वर्ष का कार्यकाल अगले माह सफलतापूर्वक पूर्ण हो रहा है और इसके साथ ही नए राष्ट्रपति के लिए अनुसूचित जनजाति की महिला द्रौपदी मुर्मू का चयन किया जाना हम सब के लिए गौरव की बात है।

झारखंड की राज्यपाल बनने पर भी कटारिया ने द्रौपदी मुर्मू को दी थी बधाई

सूरजभान कटारिया ने एनडीए की भावी राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्हें राष्ट्रपति के रूप में कुरुक्षेत्र आने का निमंत्रण भी दिया है। उल्लेखनीय है कि सूरजभान कटारिया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यकाल में अनुसूचित जाति मोर्चा के 2012-2014 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। वहीं उसी कार्यकाल में द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य रही है और उसके पश्चात झारखंड प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त हुई थी। उस समय भी कटारिया उन्हें शुभकामनाएं देने राजभवन रांची झारखंड गए थे। कटारिया का पार्टी संगठन के समय एक साथ एससी-एसटी मोर्चे में काम करते समय से ही श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ अच्छे संबंध हैं।

मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ भी कटारिया के हैं अच्छे संबंध

उल्लेखनीय है कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ भी कटारिया के वर्ष 1999 से सामाजिक, राजनीतिक एवं परिवारिक संबंध है। वर्ष 2005 में रामनाथ कोविंद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब कटारिया उनके साथ मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं। राष्ट्रपति बनने से पूर्व श्री रामनाथ कोविंद सूरजभान कटारिया के कई कार्यक्रमों में यहां कुरुक्षेत्र एवं शाहबाद मारकंडा भी आए हैं और राष्ट्रपति बनने के बाद उनके दिल्ली में कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की घोषणा कल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में की है।  कुरुक्षेत्र स्थित कटारिया के निवास पर कटारिया समर्थकों अनेक अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों, कर्मचारी संगठनों  के प्रतिनिधियों ने सूरजभान कटारिया को मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static