Haryana Top10 : केजरीवाल ने जाटलैंड जींद से फूंका चुनावी बिगुल, तिरंगा यात्रा निकाल जनता से मांगा 'एक मौका', पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 06:42 AM (IST)

डेस्क : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने वीरवार को हरियाणा के जींद में तिरंगा यात्रा एवं मेगा रोड शो निकाला। तिरंगा यात्रा और रोड शो में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जींद पहुंचे। इस दौरान पूरा शहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भर गया।
सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद को लेकर कुरुक्षेत्र में हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा व जजपा बुधवार को दो फाड़ हो गई। हरियाणा के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने हरियाणा में चीनी मिलों की स्थिति पर सरकार का पक्ष रखने के लिए पत्रकार वार्ता बुलाई थी।
इनेलो की परिवर्तन यात्रा का सिरसा जिला में दूसरा दिन है। गांव कागदाना से यह यात्रा सुबह शुरू हुई थी, चौपटा पहुंचने पर अभय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि सिरसा जिला में 19 दिनों तक यह यात्रा रहेगी और इस दौरान अनेक गांवों में यात्रा अपना सफर तय करेगी।
भारत सरकार के 9 साल के कामों को गिनवाने के लिए रोहतक पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कह दिया कि राहुल गांधी देश में सबसे भयभीत व्यक्ति हैं। जो अपनी बात रखने के लिए भी विदेश जाते हैं।
हिसार में रामायण गांव के पेट्रोल पंप मालिक रोशन लाल ने सुसाइड कर लिया। पंप मालिक ने परसों रात को अपने घर पर जहरीला पदार्थ निगला था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। साइड नोट में भाजपा नेता का नाम लिखा है।
रेसलर्स Vs बृजभूषण : मामले में आया नया मोड़, अब 15 जून तक गिरफ्तारी की राह देखेंगे पहलवान
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी समेत 5 सूत्रीय मांगों के लिए सरकार ने आंदोलनकारी पहलवानों को 15 जून तक का समय दिया है। अब पहलवानों ने इसके लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया है।
भाजपा के ताले से कभी भी अलग हो सकती है जजपा की चाबी!
जजपा नेताओं की टीका टिप्पणी के बाद भाजपा प्रभारी विप्लव देव के तल्ख बयानों के बाद माना जा रहा है कि भाजपा के ताले से कभी भी जजपा की चाबी अलग हो सकती है।
कोरोना के समय बंद हुई लोकल ट्रेन को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, दिए ये आदेश
अंबाला जगाधरी रेल मार्ग पर मौजूद तंडवाल रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों को कोरोना काल में बंद करने के बाद अभी तक बहाल न करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे को लेकर दाखिल याचिका का निपटारा करते हुए केंद्र को तीन माह में इस विषय पर आवश्यक निर्णय लेने का आदेश दिया है।
हरियाणा में भाजपा और जजपा की ओर से ब्यानबाजी लगातार जारी है और तकरार बढ़ती जा रही है। दोनों ही तरफ से पलटवार हो रहा है। अब जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा है कि यदि भाजपा ने आगे गठबंधन नहीं रखना तो एक दीदी नहीं बल्कि 4 दीदियों को चुनाव लड़वा ले।
Weather Update: हरियाणा में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए मौसम का ताजा हाल
हरियाणा में गर्मी ने फिर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन का पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया है। रात का तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है।
कलयुगी बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रोहतक जिले में ऐसा मामला सामने आया जहां बेरोजगार बेटे को पिता ने काम करने के लिए क्या बोला कि बेटे ने गुस्से में आकर के पिता की ही हत्या कर डाली। मामला रोहतक जिले के बनियानी गांव का है। जहां 60 वर्षीय जगत सिंह का शव आज सुबह खेतों में पड़ा हुआ मिला।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)