Haryana Weather Alert: हरियाणा में कुछ घंटों बाद जमकर होगी बारिश, पढ़ लें खबर नहीं तो...

punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 08:39 AM (IST)

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की एंट्री के बाद बारिश का दौर शुरु हो गया है। आज भी सूबे के सभी 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में कुछ घंटों में जमकर बारिश होगी। 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 75-100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 11 जिलों कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह व पलवल में 50-75 प्रतिशत और 4 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी में 25-50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं बीते दिन भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट था लेकिन कुछ जगहों पर ही बारिश हुई।

PunjabKesari

IMD ने अगले तीन दिन भी बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा में 3.4 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद सिरसा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार 2024 के जून महीने में हरियाणा में 29.3 मिमी बरसात हुई थी, जबकि आमतौर पर जून में 55.3 मिमी बारिश होती है। यानी 47% कम बारिश हुई थी। वहीं 2025 में 1 जून से 26 जून तक हरियाणा में 51.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस समय तक आमतौर पर 42.5 मिमी बारिश होती है। इस बार अब तक 20% ज्यादा बारिश हुई है।


​​​​​(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static